BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तांत्रिक बहु ने परेशान होकर की थी अपने ससुर की हत्या

 दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: तांत्रिक बहु ने परेशान होकर की थी अपने ससुर की हत्या
Share

कौशांबी। सरायअकिल थाना इलाके में तीन दिन पहले हुए दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि, उसकी बहू ने ही की है। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या की पीछे जो वजह बताई है वो बहद चौंकाने वाली है।

तांत्रिक थी बहु-
पुलिस के मुताबिक आरोपी बहू तंत्र-मंत्र क्रिया में संलिप्त रहती थी। वह लोगों को बताती थी कि उसके ऊपर देवी आती हैं। तंत्र-मंत्र के चक्कर में वह दिव्यांग ससुर की सेवा नहीं करती थी। ससुर की सेवा कर वो काफी परेशान हो चुकी थी। ससुर से तंग आकर उसने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को बलि की हुई आशंका-
गौरतलब है कि अकराबाद गुहौली गांव में 2 फरवरी की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग भगवान दास की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त परिवार के लोग पड़ोस के गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर मिले पूजा-पाठ की सामग्री से पुलिस को बलि की आशंका हुई। पुलिस ने वारदात के समय घर के अंदर मौजूद मृतक वृद्ध की बहू को हिरासत लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में जो हकीकत सामने आई पुलिस उसे जानकर हैरान थी।

 मौका पाकर की पैरालाइज्ड ससुर की हत्या-
मृतक भगवान दास की बहू ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर देवी आती हैं। वह तंत्र-मंत्र क्रिया में संलिप्त रहती है। देवी के आदेश से ही वह किसी भी काम को अंजाम देती है। उसके ससुर पिछले तीन सालों से पैरालाइज्ड है, जिससे उनकी सेवा करने के चक्कर में तंत्र-मंत्र की क्रिया में बाधा उत्पन्न होती थी। इसी बात को लेकर वह दिव्यांग ससुर से खिन्न रहती थी। गुरुवार की रात जब परिवार के लोग पड़ोस के गांव में आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे तो उसने मौका पाकर ससुर की गर्दन रेतकर हत्या कर दिया।

Share

Leave a Reply