BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की
Share

 SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। रीगा थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए एक बाइक पर सवार तीन गवाहों को अपनी कार से कुचल दिया। इस हमले में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की, लेकिन पिस्टल किच होने से तीनों की जान बच गई।
घटना रीगा के परसौनी रोड में खरसान और पकड़ी चौक के बीच हुई। घायल हुए तीनों शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत मोहनपुर गाँव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान उमेश राय, राम दरेश राय और लालबाबू राय के रूप में हुई है। ये सभी एक पुराने केस में गवाही देने के बाद डुमरा सिविल कोर्ट से वापस लौट रहे थे।
घायलों के अनुसार, परसौनी की तरफ से आ रही एक फोर्ड इकोस्पॉट कार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी। तीनों ने कार में सवार हमलावरों की पहचान अपने गाँव के सुखी लाल राय, कमलेश राय और मनोज राय के रूप में की है। उन्होंने बताया कि कार सवार एक व्यक्ति ने उन पर पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली किच कर जाने से वे सुरक्षित बच गए।
हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी हमलावर अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
रीगा सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया गया है। घायलों द्वारा गोली चलने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।


Share

Leave a Reply