BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सनसनीखेज खबर: बीवी के कत्ल के लिए CISF जवान ने रची ये खतरनाक साजिश..........

सनसनीखेज खबर: बीवी के कत्ल के लिए CISF जवान ने रची ये खतरनाक साजिश..........
Share

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, पत्नी के कत्ल के लिए सीआईएसएफ (CISF) के जवान ने ऐसी साजिश रची जिसे जानने के बाद हर कोई दंग रह गया. जिस पत्नी से वह बेइंतहा मोहब्बत करने का नाटक करता था उसी का खून प्रोफेशनल किलर यानी शूटर्स से करवाया, सुपारी देकर और वह भी पूरे सवा लाख रुपए की. मर्डर, थ्रिल और मिस्ट्री की इस कहानी का जब पुलिस ने खुलासा किया तो उसे सुनकर हर कोई हैरान था क्योंकि पति ने पर्दें के पीछे से इस पूरी साजिश को न केवल रचा था बल्कि आसानी से अंजाम तक भी पहुंचवा दिया.

 

कहानी बिहार के मुंगेर से है जहां पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को न केवल सुलझा लिया बल्कि कातिलों को भी सलाख के पीछे डाल दिया. मुंगेर में 15 नबम्बर को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 36 घंटे अंदर ही पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया. कासिम बाजार थाना अंतर्गत मृतका दीपिका शर्मा की हत्या में संलिप्त छ: अभियुक्तों में से पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है.

 

मुंगेर के कासिमबाजार थाना अंतर्गत कासिमबाजार स्थित ससुराल में सुबह करीब 5 बजे ही दीपिका की हत्या घर के बाहर स्थित शौचालय में शौच जाने के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी. मृतका के भाई कुमार भानु के लिखित आवेदन के आधार पर कासिम बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के तत्काल बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुंगेर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान के क्रम में घर में मौजूद मृतका के देवर छोटू शर्मा, भैसूर राजीव कुमार, फुफेरा देवर सुमित कुमार का कॉल डिटेल निकाला गया जिसके आधार पर शूटर गौतम कुमार पतलू और संजीव कुमार में से गौतम कुमार एवं संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया.

 

शूटर गौतम कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ धनबाद में कार्यरत मृतका का पति अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था जिसके लिए सौदा 1 लाख 20 हजार रुपए में तय हुआ और एडवांस में 20 हजार रुपए मिले. सुमन कुमार 1 सप्ताह तक मृतका के ससुराल में रहकर देवर छोटू शर्मा के साथ रेकी कर रहा था. 14 नवंबर को पूरी योजना तैयार कर प्रातः शौच जाने के समय हत्या करने की बनी. शौच जाने के दौरान सुमित कुमार के द्वारा शूटर गौतम को सूचित किया गया जिसमें तीनों शूटर गौतम, संजीव एवं पतलू घर का बाउंड्री पार कर दीपिका की हत्या गोली मारकर कर दी.


पूर्व में भी वर्ष 2017 में दीपिका शर्मा के मायके बरियारपुर में गोलीबारी की घटना हुई थी, उस समय मृतका 7 माह की गर्भवती थी. उक्त घटना में एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी थी जिसके कारण उसका बायां हाथ ने काम करना बंद कर दिया गया था. इसी कारण मृतका के ससुराल वाले उसे नापसंद करने लगे थे. पुलिस ने इस मामले में 5 लोगो को गिरफ्तार किया है. मुंगेर एसपी द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुंगेर, थानाध्यक्ष कासिमबाजार थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली थाना, जिला आसूचना इकाई (DIU) मुंगेर शामिल थे.


Share

Leave a Reply