BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सनसनीखेज खबर: युवती को किडनैप कर शख्स ने किया दुष्कर्म, फिर लहूलुहान हालत में अस्पताल गेट पर फेंका

सनसनीखेज खबर: युवती को किडनैप कर शख्स ने किया दुष्कर्म, फिर लहूलुहान हालत में अस्पताल गेट पर फेंका
Share

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जिले में एक युवती को किडनैप करके उसके साथ रेप किया गया. आरोप है कि युवती के विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति ने उसे बेरहमी से मारा-पीटा और फिर लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल के गेट पर फेंक कर फरार हो गया. बदहवास हालत में युवती जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और पूरी घटना डॉक्टरों को बताई. डॉक्टरों की सूचना के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर उसे इलाज के लिए महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है.


युवती से रेप की यह वारदात जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी के पास की बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.


यह युवती जिले के हथगाम थाना इलाके की रहने वाली है. पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह सदर कचहरी गेट के बाहर एक छोटी सी गुटखा-पान की दुकान खोल रखी है. मंगलवार शाम करीब 6 बजे कचहरी के पास रहने वाला महराज पंडित नाम का व्यक्ति उसके पास आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दुर्गा पूजा में बाहर भेजकर मेरे साथ जबरन रेप किया. जब मैंने विरोध किया तो मुझे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया.

सब इंस्पेक्टर प्रभुनाथ यादव और महिला पुलिस को दिए बयान में पीड़ित युवती ने आगे बताया, “आरोपी व्यक्ति ने दरिंदगी की सभी हदे पार करते हुए मुझे अपनी हवस का शिकार बना रहा था. जब मैं विरोध करती तो मेरे मुंह पर घूंसे से मरता था. मैं दर्द के मारे चीखती-चिल्लाती रही. वह मेरा मुंह दाबकर अस्मत को लूटता रहा. रात करीब साढ़े 11 बजे मुझे जिला अस्पताल गेट के बाहर फेंक कर फरार हो गया. जिसके बाद मैं रोती हुई जिला अस्पताल के अंदर पहुंची और पूरी घटना वहां मौजूद डॉक्टरों से बताई.”


जिला अस्पताल में महिला सिपाही के साथ पीड़िता का बयान दर्ज करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर प्रभुनाथ यादव ने ऑफ रिकार्ड बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. उसे इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए महिला जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया है. उसने अपने बयान में किसी महराज पंडित नाम के व्यक्ति पर रेप और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Share

Leave a Reply