BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सनसनीखेज खबर: भैंस चराने गई महिला की निर्मम हत्या, पैर काटकर चांदी की पायल भी ले गए हत्यारे

सनसनीखेज खबर: भैंस चराने गई महिला की निर्मम हत्या, पैर काटकर चांदी की पायल भी ले गए हत्यारे
Share

राजस्थान के जयपुर से एक दिल-देहला देने वाला मामला सामने आया है जहां खतेपुरा में एक महिला की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी. इस वजह से चारों तरफ सनसनी फैल गई. महिला की हत्या के बाद ग्रामीण धरने प्रदर्शन पर बैठ गए हैं और उसके शव का अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया.


मिली जानकारी के मुताबिक, महिला भैंस चराने गई थी. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. हमलावर महिला के पैर काटकर उसकी चादी की पायल भी चुरा ले गए. शुरुआती जांच में पुलिस को यह लूटपाट का मामला लग रहा है. पुलिस की 30 टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है.


इस घटना से ग्रामीण गुस्से में है और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने, मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. मृतक महिला का नाम गीता देवी है और उसकी उम्र 55 साल थी. ग्रामीण शव को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं. प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अभी तक मामला सुलझ नहीं पाया है.


बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- आपको महिलाएं उत्तर प्रदेश में ही असुरक्षित लग रही हैं. शर्मनाक तथ्य यह है कि देश भर में महिला अपराध में राजस्थान अव्वल है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य के मुखिया महिला सुरक्षा को नजरअंदाज कर केवल आपके यशोगान में ही व्यस्त हैं. इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा.


Share

Leave a Reply