BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 173 अंक गिरा, लाल निशान में आए वित्तीय शेयर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 173 अंक गिरा, लाल निशान में आए वित्तीय शेयर
Share

मुंबई। वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 173 अंकों से अधिक गिर गया। सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 36,526.22 के निचले स्तर तक गया और फिलहाल 173.77 अंक या 0.47 प्रतिशत टूटकर 36,563.92 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 39.05 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,774.40 पर था। सेसेंक्स में दो प्रतिशत के साथ इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक गिरावट हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, टाइटन, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, भारती एयरटेल, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, बजाज ऑटो और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 408.68 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 36,737.69 पर, और एनएसई निफ्टी 107.70 अंक या 1.01 प्रतिशत चढ़कर 10,813.45 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 212.77 करोड़ रुपये की इच्टिी खरीदी। व्यापारियों के अनुसार घरेलू बाजार, वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से प्रभावित हुए और साथ ही कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर भी निवेशकों में चिंता बनी हुई है।

Share

Leave a Reply