लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी में भी 99 अंक का नुकसान

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी में भी 99 अंक का नुकसान
Share

मुंबई। जून के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान से पहले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 300 से अधिक अंक के नुकसान के साथ खुला। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34,499.78 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद 343.59 अंक या 0.99 प्रतिशत के नुकसान के साथ 34,525.39 अंक पर कारोबार कर रहा था।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.10 अंक या 0.96 प्रतिशत के नुकसान के साथ 10,206.20 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत नीचे आया। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस, बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक तथा एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, आईटीसी, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे।

Share

Leave a Reply