BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की तेजी, इंफोसिस 12 प्रतिशत चढ़ा

 सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की तेजी, इंफोसिस 12 प्रतिशत चढ़ा
Share

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान इंफोसिस के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जबकि दूसरे एशियाई बाजार घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 116.77 अंकों या 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 36,168.58 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 18.65 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 10,636.85 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान आईटी दिग्गज इंफोसिस के शेयरों में लगभग 12 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 12.4 फीसदी की मजबूती के साथ बढ़कर 4,272 करोड़ रुपये हो गया, जिसके चलते यह तेजी आई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और सन फार्मा भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईटीसी, एचडीएफसी, टाइटन, पावरग्रिड, एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 18.75 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 36,051.81 पर और निफ्टी 10.85 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,618.20 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 221.70 करोड़ रुपये की इच्टिी बेची। कारोबारियों के अनुसार इंफोसिस की अगुवाई में आईटी शेयरों में तेजी ने निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बनाए रखा, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण चिंताओं ने बढ़त को कम किया।

Share

Leave a Reply