BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी इतने अंक से नीचे

शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी इतने अंक से नीचे
Share

मुंबई । नकारात्मक वैश्विक संकेतों और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 186.94 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,559.27 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 44.10 अंक या 0.30 प्रतिशत फिसलकर 14,829.70 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर एचयूएल, सन फार्मा, आईटीसी, ओएनजीसी, पावरग्रिड और एसबीआई में तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 84.45 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 49,746.21 पर और निफ्टी 54.75 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 14,873.80 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 110.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 


Share

Leave a Reply