नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, निफ्टी 11,150 अंक पर

 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, निफ्टी 11,150 अंक पर
Share

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मजबूती के रुख के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 59.02 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.54 अंक पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.70 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,167.30 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त में था। एलएंडटी, सनफार्मा, आईटीसी, टाइटन, एचडीएफसी, एसबीआई तथा ओएनजीसी के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा पावरग्रिड के शेयर नुकसान में थे।
 

Share

Leave a Reply