नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सीरियल किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार...अब तक इतने लोगों को उतार चुका मौत के घाट

सीरियल किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार...अब तक इतने लोगों को उतार चुका मौत के घाट
Share

 मध्य प्रदेश। सागर में सोते हुए सिक्योरिटी गार्डों की हत्या करने वाला सीरियल किलर को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। सीरियल किलर ने चार सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीरियल किलिंग करने वाले हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ने लेने की बात कही थी।

सागर जिले के केसली का रहने वाले सीरियल किलर शिवप्रसाद ने चौकीदार शंभू शरण शर्मा की हत्या की है। जिसका मोबाइल फोन वो अपने साथ ले गया था। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर ही सागर पुलिस ने भोपाल पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया है। अब आगे की पूछताछ में सामने आ सकेगा कि शिवप्रसाद चौकीदारों की हत्या क्यों कर रहा था।

बीते चार महीने में सागर में 4 चौकीदारों की हत्या हो चुकी है। एक ही पैटर्न से हो रही हत्याओं को लेकर सीरियल किलिंग की बात सामने आई थी। सीरियल किलिंग के चलते सागर में खौफ का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने हत्यारे का एक स्केच भी तैयार कराया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में मिली थी जिसमें एक आदमी भागता नजर आया था। जहां पर चौकीदार की हत्या हुई थी।


Share

Leave a Reply