BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
Share

 उत्तराखंड हरिद्वार के फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद यहां मातम पसर गया। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक पांच लोग दम तोड़ चुके हैं, इससे पहले शुक्रवार दिन में दो लोगों की मौत हुई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मरने वालों ने कहां से शराब खरीदी और इस शराब के कारोबार में कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं। मृतकों में बिरम सिंह पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ, राजू पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ, अमरपाल पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ, अरुण पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ, मनोज निवासी शिवगढ़, तेजपाल पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ, इश्मपाल पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़ शामिल हैं।

बिरम सिंह, राजू, अमरपाल, अरुण और मनोज की रात से लेकर आज सुबह तक अलग अलग समय में मौत हुई है। जबकि तेजपाल और इश्मपाल की शुक्रवार को मौत हुई है। सभी की मौत कच्ची शराब पीने के बाद खून की उल्टियां होने से हुई है। पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच छानबीन कर रही है।
 

Share

Leave a Reply