भारी बारिश से सिडनी में भयंकर बाढ़, हजारों लोगों को इलाके छोड़ने के आदेश
सिडनी/नई दिल्ली । ऑस्ट्रे लिया के सिडनी के बाहरी इलाकों में स्थित समुद्री क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। ऐसे में एहतियात के तौर पर प्रशासन ने क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों को रविवार को जगह खाली करके सुरक्षित स्थातन पर जाने के आदेश दिए गए हैं। आपातकालीन सेवाओं ने सिडनी के उत्तार पश्चिम में निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्था न पर जाने को कहा है। इससे एक दिन पहले प्रशासन ने न्यूे साउथ वेल्सो प्रांत में भयंकर बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी किया था।
इसके तहत हजारों लोगों ने शहर के उत्तकरी इलाके में बने राहत केंद्रों में पहुंचना शुरू कर दिया है। सामने आई तस्वीगरों में तारी में एक उफनती नदी में घर को बहते हुए दिखाया गया है। वहीं एक स्थाननीय ऑडिटोरियम में करीब 150 लोगों को सोते हुए दिखाया गया है। इस ऑडिटोरियम को पहले जंगल में लगी आग के कारण विस्था पित हुए लोगों के लिए शरणस्थाल के तौर पर इस्तेलमाल किया जा रहा है।
क्लतब तारी के चीफ एक्जिक्यू टिव पॉल एलेन ने इस बाढ़ को तबाही बताया है। उनके मुताबिक कुछ स्थानीय लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया है। वहीं मौसम विभाग ने वीकेंड पर समुद्र से सटे निचले इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया गया था। वहीं गुरुवार तक मौसम खराब रहने की भी बात कही गई है।
बारिश इतनी अधिक हुई है कि पूरे सिडनी को पीने का पानी मुहैया कराने वाला वारागंबा बांध भी शनिवार की दोपहर को ओवरफ्लो हो गया। ऐसा 1990 के बाद पहली बार हुआ है। आपातकालीन सेवाओं को मदद के लिए करीब 1000 से अधिक कॉल आईं। वहीं शनिवार से रविवार सुबह तक करीब 100 बाढ़ रेस्यू मिशन किए।







.jpeg)












