BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कश्मीर में भारी हिमपात के बाद उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में भारी हिमपात के बाद उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड
Share

नईदिल्ली, कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। कश्मीर में हुए भारी हिमपात के साथ शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी में वहां चलने वाला 40 दिवसीय चिल्लई कलां शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाने के कारण धूप नजर नहीं आई। ठंडी हवाओं के कारण हवा भी प्रदूषित हो गई। शाम 4 बजे संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 तक पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में रविवार को भी ठंड बनी रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई और कई स्थानों पर बारिश भी हुई। राज्य में सबसे अधिक सर्द स्थान केलांग रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे रहा। पर्यटक स्थल मनाली, कुफरी और डलजौजी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रदेश के बिलासपुर में सबसे अधिक 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

कोहरे के कारण कई ट्रेनों के देरी से चली रही हैं। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में पांच सेमी बर्फबारी हुई और शुक्रवार रात तापमान गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया। पंजाब और हरियाणा के प्रमुख हिस्सों में जबरदस्ती सर्दी का दौर जारी है और पंजाब में बठिंडा सबसे अधिक सर्द रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हिसार, करनाल और सिरसा समेत विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।


Share

Leave a Reply