BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एसटीएफ ने सेक्स रैकेट व मानव तस्करी का किया भंडाफोड: पांच साल की बालिका को किया गया बरामद

एसटीएफ ने सेक्स रैकेट व मानव तस्करी का किया भंडाफोड: पांच साल की बालिका को किया गया बरामद
Share

मुरैना। मुरैना में मानव तस्करी और देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने पांच साल की बालिका को बरामद किया गया है। इसे देह व्यापार के लिए खरीदकर लाया गया था। स्टेशन रोड थाने में आरोपित महिला पर एफआइआर भी दर्ज हो गई है। ग्वालियर एसटीएफ ने मुरैना पुलिस को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें फाटकपार छत्रीपुरा निवासी 45 साल की गुडिय़ाबाई को मानव तस्करी का आरोपित बताते हुए कहा था कि वह देह व्यापार में लिप्त है और पांच साल की बच्ची खरीदकर सरकारी दस्तावेजों में बेटी बना लिया है। बच्ची को भी वह देह व्यापार में धकेलने की तैयारी में हैं। एसटीएफ के साथ मिलकर स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपित महिला को उसके घर से दबोच लिया। वहां बालिका भी मिली, जिसे राजस्थान के किसी गांव से मात्र 20-22 दिन की खरीदा गया था। आरोपित गुडिय़ाबाई देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त रही है। एसटीएफ एसआई जितेन्द्र दौहरे की शिकायत पर स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 372, 373, 420 के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित गुडिय़ाबाई की तीन बेटियां 24 से 30 साल की हैं। वह इनकी शादी करने के बाद भी अपने अधीन रखती है। गुडिय़ाबाई ने बताया कि उसकी बेटियां मुुंबई में बार डांसर है। हालांकि पुलिस का संदेह है कि उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया है।


Share

Leave a Reply