सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में चलाया जा रहा था देह व्यपार, चार युवक व् युवतियों सहित महिला गिरफ्तार
मऊ। पुलिस ने छापेमारी कर घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है बताया जा रहा है की उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था| देह व्यापार में लिप्त नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार युवक-युवतियों के साथ देह व्यापार चला रही एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सुचना पर छापेमारी-
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार स्थित एक घर में महिला के द्वारा सेक्स रैकेट चलने की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार जोड़े को पुलिस ने घर के अंदर से पकड़ा। महिला मकान मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। एसपी के अनुसार पकड़े गए सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया गया।







.jpeg)












