सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा के आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यपार, 7 युवतियों सहित 5 ग्राहक गिरफ्तार
भोपाल। पुलिस ने छपा मार कर स्पा के आड़ में चल रहे देह व्यपार का खुलासा किया है| आपको बता दे की ग्राहकों द्वारा कोड वर्ड बोलने से हाजिर हो जाती थी लड़किया| बताया जा रहा है की मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर 7 युवतियों और 5 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर में यह धंधा चल रहा था। जहां ग्राहक द्वारा 'हैप्पी एंडिंग' कोड वर्ड कहने पर कॉल गर्ल की सुविधा मिल जाती थी।
कई राज्यों से थे संबंध-
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक काम चल रहा। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बाग सेवनिया क्षेत्र के शाइन स्पा सेंटर पर दबिश देने पर युवतियों के साथ ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। वहीं पूछताछ में पता चला कि ग्राहक को मनपसंद कॉलगर्ल उपलब्ध कराई जाती थी। मगर एक शर्त होती थी कि उसे 'हैप्पी एंडिंग' कोड वर्ड कहना होता था। इस स्पा के संबंध भोपाल के अलावा नागपुर, नासिक, मुंबई, जलगांव और इंदौर से थे। पुलिस ने स्पा संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ ग्राहकों को व्हाट्सएप से फोटो सेंड कर लड़की सप्लाई किया जा रहा था।







.jpeg)












