सेक्स रैकेट का भंडाफोड, किराए के मकान में चलाया जा रहा था देह व्यपार, संचालक समेत 9 गिरफ्तार
कानपुर। पुलिस ने किराए के मकान में छापे मरी करके सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है बताया जा रहा है की उत्तर प्रदेश पुलिस ने किराए के मकान में दबिश देकर संचालक समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
सुचना मिलने पर-
जानकारी के अनुसार कानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर रामपुरम के एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। जिसके बाद पुलिस ने रविवार शाम को दबिश देकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया।
जाने कैसे होता था काम-
पुलिस ने खुलासा किया कि संचालक दंपती और उनका एक रिश्तेदार धंधा चला रहे थे। वहीं, पूरी सौदेबाजी व्हाट्सएप के जरिये होती थी। आरोपियों ने 50 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं जिस पर वह ग्राहकों को युवतियों की फोटो भेजते थे। फिर रेट तय होता था। उसके बाद ग्राहक उसके घर पर आते थे। 1500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। सुरक्षित जगह मुहैया करवाने के नाम पर अलग रकम वसूलते थे। वहीं यह रैकेट का नेटवर्क प्रदेश के कई अन्य शहरों और दिल्ली में भी फैला हुआ है।







.jpeg)
.jpg)











