नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सेक्स रैकेट: राजधानी में चल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, मैनेजर समेत 14 लोगो को किया गया गिरफ्तार....

सेक्स रैकेट: राजधानी में चल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, मैनेजर समेत 14 लोगो को किया गया गिरफ्तार....
Share

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. मामला महिपालपुर के एक होटल का है जहाँ होटल के मैनेजर समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसमें से 7 लड़कियां तीन कस्टमर और होटल का स्टाफ शामिल है. इस मामले में पुलिस ने एक कार भी बरामद की है जिससे लड़कियों को लाया ले जाया जाता था. दरअसल दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि महिपालपुर इलाके में एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी की तैयारी की.

जिसके बाद महिपालपुर के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की जहां से 7 लड़किया, सेक्स रैकेट के सरगना और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार रैकेट चलाने के लिए होटल के मैनेजर को भी बाकायदा कमीशन दिया जाता था. इस मामले में महावीर नाम के एक ब्रोकर को भी गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ करने पर पता चला कि होटल का मैनेजर सुरेंद्र ग्राहकों के लालच में देह व्यापार करवा रहा था. सेक्स रैकेट के लिए होटल के कमरे बुक किए जाते थे. सर्विस बॉय ब्रोकर महावीर सिंह लड़कियों को ड्राइवर के साथ होटल में लाता था. मैनेजर की डिमांड पर सरगना होटल में लड़कियों को मुहैया कराता था और उससे कमीशन लेता था. ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए फोटो दिखाकर लड़कियों में से चुनने का विकल्प दिया जाता था. फिलहाल पुलिस ने होटल को सील कर दिया है.
 


Share

Leave a Reply