सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार
आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया एनएच पर नयका टोला स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है।
इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर होटल मैनेजर सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को जेल भी भेजा जाएगा। इनमें युवक और युवतियां भी शामिल हैं, इनके पास से नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं मौके से पुलिस ने एक जीजा-साली को भी हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठना किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाएं, सात पुरुष और तीन युवतियों को हिरासत में लिया। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। पकड़े गए लोगों में कुछ कपल्स भी लग रहे हैं।







.jpeg)












