BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं टॉप मॉडल और अभिनेत्री, 2 घंटे का चार्ज था इतना लाख

 सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं टॉप मॉडल और अभिनेत्री, 2 घंटे का चार्ज था इतना लाख
Share

मुंबई: अश्लील फिल्मों (Porn Movies) के निर्माण में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार चल रहे उद्योगपति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बाद अब मुंबई की क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) में जुहू के एक होटल से सेक्‍स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच ने जुहू के एक पांच सितारा होटल से मुंबई की एक टॉप मॉडल और नामी टीवी अभिनेत्री को पकड़ा है. हालांकि इस मामले में जांच टीम ने गिरफ्तारी न दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है. जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो इस सेक्‍स रैकेट को चलाया करती थी.

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईशा खान काफी समय से मुंबई के बड़े होटल में सेक्‍स रैकेट चला रही है. जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक टीम तैयार की. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर पहले ईशा खान से संपर्क किया. इसके बाद ईशा ने कई फोटो भेजे. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्‍ट किए. इसमें से एक कई विज्ञापनों में काम करती है और दूसरी कई टीवी धारावाहिका में काम कर चुकी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा खान ने बताया कि हर लड़की दो घंटे के दो लाख रुपये लेगी. दो लाख में से 50 हजार ईशा खान को मिलने थे. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने तीनों को जुहू के एक होटल में मिलने को कहा. गुरुवार रात जैसे ही ईशा खान, मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से जब से लॉकडाउन लगा है तब से काम नहीं मिल रहा है. लॉकडाउन के कारण जो धारावाहिक वो कर रही थीं वो भी बंद है. ऐसे में उन्‍हें मुंबई में रहने के लिए पैसे की जरूरत थी. यही कारण है कि वह इस धंधे में आ गईं.
 

Share

Leave a Reply