BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 2 विदेशी युवतियां समेत 8 गिरफ्तार

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 2 विदेशी युवतियां समेत 8 गिरफ्तार
Share

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती रात पुलिस ने इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया. साथ ही लखनऊ पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमे से 2 युवतियां विदेशी तो 2 लड़कियां पंजाब की हैं. साथ ही 4 युवक भी पकड़े गए है. इतना ही नहीं इस छापेमारी के दौरान चार लड़के वहां से फरार हो गए. वहीं पुलिस द्वारा ये छापेमारी चिनहट के विकल्पखण्ड में स्थित एक ओयो होटल में आधी रात 12 बजे मारी गई थी.
इस छापेमारी के बारे में एडीसीपी कसीब आब्दी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक होटल में कुछ विदेशी युवतियों के साथ कुछ लड़के भी है. जिसके बाद बताए गए पते पर उन्होंने आधी रात को छापा मारा. जहां पर इस कोरोना लॉकडाउन के बीच सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था.
एडीसीपी ने आगे बताया कि छापेमारी में उन्होंने 2 विदेशी लड़कियों को पकड़ा है. जो उजबेकिस्तान की रहने वाली है. साथ ही दो लड़कियां पंजाब की रहने वाली को पकड़ा गया है. वहीं उनके साथ चार युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं पकड़े गए सभी युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.
एडीसीपी ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान चार युवक वहां से फरार हो गए. जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. साथ ही होटल के एक कर्मचारी ने बताया है कि पकड़े गए लड़कों में कुछ वहां पर अक्सर आया करते थे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये चारों लडकियां पिछले कई दिनों से इस होटल के एक कमरे में रुकी हुई थी. वहीं यह भी पता किया जा है कि इन्हें क्या नशा भी उपलब्ध कराया जाता था. फिलहाल छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कोई नशा का पदार्थ नहीं मिला.
 


Share

Leave a Reply