बस स्टैंड स्थित होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, छह महिला के साथ पांच पुरुष गिरफ्तार
बिहार के अररिया में बस स्टैंड स्थित होटल शिवलोक चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन युवतियों, तीन महिलाओं समेत पांच पुरुष को गिरफ्तार किया है। होटल मालिक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों से नगदी के अलावा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।
एसपी ह्यदयकांत के निदेश पर सोमवर को एसडीपीओ पुष्कर कुमार की अगुवाई में नगर थाना व महिला थाना पुलिस ने संयुक्तरूप से यह कार्यवाई की।एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने देर शाम नगर थाना में मीडिया को बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी बस स्टैंड स्थित कई होटलों में छापेमारी की गई थी। लेकिन उस वक्त पुलिस के पहुंचने से पहले ही देह व्यापार में शामिल महिलाएं व पुरुष भागने में सफल रहे थे। उसके बाद से पुलिस इन होटलों पर लगातार नजर बनाए हुए थी।
सोमवार को सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास शिवलोक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।इसके बाद नगर थानेदार सुनील कुमार, महिला थानेदार रीता कुमारी व सशस्त्र बल के जवानों व महिला पुलिसकर्मी ने छापा मारा तो अलग-अलग कमरे से तीन लड़कियां, तीन महिलाएं और पांच पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।डीएसपी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं पूर्णिया, फारबिसगंज, सिकटी व अन्य जगहों की रहनेवाली है। जबकि पकड़े गए पुरुषों की पहचान श्रवण कुमार सिंह पिता देबू सिंह कमलपुर रानीगंज, चंद्रभूषण सिंह पिता महेश्वर सिंह डोरियारे, बसैटी रानीगंज, चुल्ला पिता अब्दुल रहमान जोकीहाट,अब्दुल कलाम पिता स्वर्गीय अब्दुल लतीफ रामपुर कोदरकट्टी व मो अंजर पिता मो आबिद हुसैन कोचाधामन, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
डीएसपी ने कहा कि होटल संचालक सहित पुरुष ग्राहको के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता है की होटल में देह व्यापार चलता हो और होटल संचालक को इसकी खबर ना हो होटल संचालक के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।







.jpeg)












