BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भांडाफोड़: दो संचालिका समेत पांच गिरफ्तार

 स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भांडाफोड़: दो संचालिका समेत पांच गिरफ्तार
Share

हल्द्वानी : स्पा सेंटरों की जांच का सिलसिला बढ़ा तो इस पेशे के असली चेहरे से भी पर्दा उठने लग गया। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने पनचक्की चौराहे के पास एक होटल में किराये पर चल रहे स्पा सेंटर पर छापा मार सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ दिया। कमरे में दो युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। मामले में दो संचालिका समेत पांच लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वाट्सएप के जरिये फोटो भेज ग्राहकों को बुलाया जाता था। युवतियों के अलग-अलग रेट थे।

पनचक्की के पास स्थित लाइव स्पा सेंटर को लेकर कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पराशर, एंट्री हृयूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे टीम के साथ छापेमारी को पहुंच गई। सीओ शांतनु ने बताया कि इस दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली दो युवतियां व दो युवक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही स्पा सेंटर की दो महिला संचालिका व एक पुरुष मैनेजर को भी पकड़ लिया।

सेल की प्रभारी ललिता ने बताया कि महिला संचालिका, मैनेजर व कमरे में पकड़े गए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, काम करने वाली दोनों युवतियां मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। इन्हें काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा जाएगा। दो दिन पहले ही वह दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची थी। सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी भी मिली है। 

50 पुराने कस्टमर रडार पर
पुलिस ने पूरी पड़ताल के बाद ही स्पा सेंटर में छापा मारा था। पुलिस को काफी संख्या में वाट्सएप चैट मिले थे। करीब 50 अलग-अलग लोगों की चैट पुलिस ने सबूत के तौर पर जुटाई है। सीओ शांतनु पराशर ने बताया कि विवेचना में इन लोगों को भी शामिल किया जाएगा। अगर किसी के खिलाफ इस धंधे में शामिल होने के सबूत मिल गए तो मुकदमे में नाम भी जुड़ेगा।

25-30 लड़कियों का रिकॉर्ड जुटाया
पुलिस के मुताबिक दस हजार की नौकरी का लालच देकर आर्थिक तौर पर कमजोर युवतियों को सेंटर में लाया जाता है। करीब 25-30 लड़कियों का रिकॉर्ड मिला है। गिरफ्तार दोनों संचालिका मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। एक इन दिनों हल्द्वानी में रह रही है। जबकि दूसरी दिल्ली से लड़की लेकर आती है। जांच के दौरान पहले आनाकानी कर रही थी। लेकिन सख्ती से पेश आने पर शांत हो गई।
 

Share

Leave a Reply