शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 4 महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बार फिर एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां के गुदरी बाजार पॉश इलाके में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चार महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि गुदरी बाजार जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है। पुलिस ने इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस घर में जब छापेमारी की तो मौके से चार महिला और दो युवकों को इस धंधे में लिप्त होने के आरोप में हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से रंजीत सिंह नामक शख्स सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था।
बता दें कि समस्तीपुर में गुदरी बाजार के इस मोहल्ले को काफी पॉश माना जाता है। नगर थाना के एसएचओ अरुण कुमार राय आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं जिसके बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।







.jpeg)












