SEX RACKET : 4 महिलाओं समेत 9 लोग आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार...
गाजियाबादः दिल्ली से लगे हुवे गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर में सेक्स रैकेट खुलासा हुआ है। यहां महागुन मॉल के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने यहां छापा मारकर पांच पुरुष और चार महिलाओं को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है। इसके साथ आरोपियों के पास से पुलिस ने 13100 रुपए और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
दरअसल, महागुन मॉल के बेसमेंट स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। इस मामले में एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा था। शिकायत व वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की। सूचना सही मिलने पर कौशांबी और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा।







.jpeg)












