BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सेक्स रैकेट: रिश्तेदार द्वारा देह व्यापार में ढकेली गई किशोरी को किया गया बरामद, पुलिस की गिरफ्त में एक महिला

 सेक्स रैकेट: रिश्तेदार द्वारा देह व्यापार में ढकेली गई किशोरी को किया गया बरामद, पुलिस की गिरफ्त में एक महिला
Share

बलिया। बलिया शहर के कोतवाली पुलिस ने एक मोहल्ले से देह व्यापार में धकेली गई एक किशोरी को गुरुवार को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में बाल कल्याण समिति के न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने बताया कि किशोरी बिहार की रहने वाली है और उसके मौसा ने रुपयों के लालच में गिरफ्तार महिला के हाथोें बेच दिया था।

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को किसी ने फोन कर सूचना दी थी कि एक किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा है। कॉलर की निशानदेही पर समिति के अध्यक्ष प्रशांत पांडेय व न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने रेस्क्यू कर किशोरी को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया और बरामद किशोरी को बालिका गृह भेज दिया। फिलहाल पूछताछ जारी हैं और पुलिस अनेक पहलुओ से मामले की जाँच में जुटी हैं।

Share

Leave a Reply