सेक्स रैकेट : पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यपार का किया खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले 6 लोग...
नैनीताल : स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के गोरख धंधे का हुआ पर्दाफाश, पुलिस हर रोज एक न एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है। इस बार सेक्स रैकेट का नैनीताल का है जहाँ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
संधिगत हालत में मिले 6 लोग
पुलिस ने मूनलाइट स्पा सेंटर से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल की प्रभारी लता बिष्ट ने सीओ यातायात विभा दीक्षित के निर्देशन में मूनलाइट स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें 3 महिलाएं और 3 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हे टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान एक महिला ने बताया कि वो नोएडा की रहने वाली है। महिलाओं और पुरुषों के साथ - साथ स्पा सेंटर के मालिक के विरुद्ध मुखानी थाना में कार्यवाही की जा रही है।







.jpeg)












