SEX RACKET : शहर में चल रहे देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश, आपत्तिजनक सामग्री के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार...
ग्वालियर : स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे देह व्यापार हुआ खुलासा। स्पा सेंटर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। दो महिलाये है जो दिल्ली और ग्वालियर के बताये जा रहे है।
शहर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी, इसी बीच आज मुखबिर ने सूचना दी कि सिटी सेंटर क्षेत्र के वसुंधरा टावर में सेक्स रैकेट चल रहा है ये एक स्पा सेंटर में चल रहा है। एसएसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
एडिशनल एसपी ने सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर, डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया, डीएसपी उप पुलिस AJK मुनीश राजोरिया के साथ टीआई क्राइम ब्रांच थाना दामोदर गुप्ता के साथ टीम बनाकर भेजी। पुलिस मुखबिर के बताये स्थान वसुंधरा टावर में 9 स्ट्रीट स्पा पर पहुंची और छापा मारा।
पुलिस ने दोनों महिलाओं महिलाओं व स्पा संचालक एवं उसके पति के विरुद्ध विश्वविद्यालय थाने में मामला की करवाई कर रही है।







.jpeg)












