BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सेक्स रैकेट: कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, आपत्तिजनक हालत में दो युवती और पांच युवक गिरफ्तार

 सेक्स रैकेट:  कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, आपत्तिजनक हालत में दो युवती और पांच युवक गिरफ्तार
Share

हरियाणा: हरियाणा में दादरी शहर के झाडू चौक के पास स्थित एक कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से दो युवतियों व पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इस सेक्स रैकेट की पुलिस को पिछले कुछ दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी। पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई की। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

पकड़ी गई दोनों महिलाएं झज्जर जिले व युवक रोहतक और दादरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी शहर के झाडू चौक के समीप स्थित एक कैफे में बाहर से महिलाएं बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना के आधार पर डीएसपी बली सिंह द्वारा पुलिस की एक टीम गठित की। सेक्स रैकेट की पुख्ता पुष्टि करने के लिए एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बना कर कैफे में भेजा। सौदा तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस ने कैफे के कमरों से दो महिलाएंं व सात युवकों को आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस द्वारा पकड़ी गई दोनों महिलाएं झज्जर जिले की रहने वाली हैं। जबकि पकड़े गए युवकों में दो रोहतक जिले व पांच दादरी जिले के निवासी हैं।

डीएसपी बली सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं व सात युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा देह व्यापार का मामला दर्ज कर करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply