नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छाया घना कोहरा, रेल और हवाई सेवाएं बाधित

 छाया घना कोहरा, रेल और हवाई सेवाएं बाधित
Share

कोलकाता : महानगर कोलकाता में सोमवार को घने कोहरे की वजह से दमदम एयरपोर्ट पर हवाई तथा सियालदह और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल सेवाएं पांच घंटे से अधिक समय तक के लिए बाधित रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धुंध छाए रहने की वजह से कम दृश्यता होने के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन व प्रस्थान करने वाली उड़ानों को करीब चार घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया। अतिरिक्त फ्लडलाइट्स के साथ उड़ानों के संचालन के प्रयास भी किए गए, लेकिन बात नहीं बनीं।

उन्होंने कहा कि फ्लाइट्स के शेड्यूल के आज प्रभावित होने की संभावना भले ही है, लेकिन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इससे बढ़कर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि माना है। दूसरी तरफ सियालदह और हावड़ा स्टेशनों पर पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे की ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं, जिससे लंबी दूरी तय करने वाली दोनों अप-डाउन ट्रेनें ही देर से चली और पहुंची। सूत्रों के मुताबिक घने कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। इस दौरान तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

 


Share

Leave a Reply