शाहरुख खान ने instagram पे एक तस्वीर साझा की,
शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर हैं और ये मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। दिल्ली में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का सपना देखा करते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। शाहरुख बॉलीवुड के वो आउटसाइडर हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। आज उन्हें देखकर लाखों लोग फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं। 'रोमांस किंग' शाहरुख सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। इसी बीच शाहरुख ने अपने दाढ़ी के साथ एक तस्वीर साझा की है और बोले "इसे काटने का समय आ गया है" जो तेजी से वायरल हो रही है।
काम पर वापसी करने की कही बात
कोरोना की दूसरी लहर के बुरे प्रभाव के कारण मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति झेलनी पड़ी थी। एक तरफ जहां शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी तो दूसरी ओर कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब हालात थोड़े काबू में होते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब महाराष्ट्र में शूटिंग की भी शुरुआत हो गई है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर साझा की है और काम पर वापसी करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने काम पर वापसी करने वालों को भी शुभकामनाएं और सावधानी बरतने की सलाह दी है।







.jpeg)












