लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

शाहरुख़ खान अपने जन्मदिन पर फैंस को देंगे ये खास सरप्राइज, करेंगे वर्चुअल पार्टी

शाहरुख़ खान अपने जन्मदिन पर फैंस को देंगे ये खास सरप्राइज, करेंगे वर्चुअल पार्टी
Share

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे. हर साल शाहरुख खान अपने फैंस से मुलाकात करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करते है, लेकिन इस बार उनके फैंस के लिए बुरी खबर भी है और साथ ही खुशखबरी भी. इस साल शाहरुख खान अपने फैंस से नहीं मिल पाएंगे. हर साल हजारों की संख्या में फैन्स उनके बंगले के बाहर उनके निकलने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस साल कोरोना के चलते को ये संभव नहीं है.


शाहरुख ने फैन्स को इस साल निराश होने नहीं देंगे. इस साल शाहरुख ने अपने फैन्स के लिए कुछ प्लान किया है. किंग गान इस साल अपना बर्थ डे ऑनलाइन मनाने वाले हैं. कोरोना के चलते शाहरुख ने अपने फैन्स से एक गुजारिश की है. उन्होंने लिखा कि इस बार का प्यार थोड़ी दूर से यार. सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान के फैन क्लब के सदस्य ने जानकारी दी कि इस साल वे सभी चीजें वर्चुअल तरीके से आयोजित करेंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद भी इस सेलिब्रेश को ग्रैंड मनाया जाएगा.
आपको बता दें, एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान अपने फैंस के लिए कुछ स्पेशल जरूर करेंगे. वे अपने फैन्स से बहुत प्यार करते हैं. वर्चुअल पार्टी में दुनियाभर से लगभग 5000 फैन्स साथ जुड़ने वाले हैं. 2 नवम्बर को दिन में शाहरुख खान के फैन्स उनके लिए वर्चुअल बर्थडे पार्टी रखेंगे. ये पार्टी सुबह 11 बजे होगी. वहीं वर्चुअल तरीके से शाहरुख आज 1 नवम्बर की रात में ही बर्थडे केक काटेंगे.
 


Share

Leave a Reply