CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आर्यन से मिलने जेल पहुंचे शाहरुख, मीडिया से बनाई दूरी

आर्यन से मिलने जेल पहुंचे शाहरुख, मीडिया से बनाई दूरी
Share

मुंबई: ड्रग्स क्रूज शिप मामले में ड्रग्स के मामले में जेल में बंद बेटे आर्यन खान से मिलने शाहरुख खान मुंबई के आर्थर रोड जेल पहुंचे। कई दिनों से जेल में बंद बेटे से पहली बार शाहरुख मिलने पहुंचे। बेटे से मिलकर शाहरुख खान ने 15 मिनट तक बात की, जेल से बाहर आते हुए किंग खान ने मीडिया से बात करने से परहेज किया। बुधवार को सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।

आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार जमानत का विरोध कर रहा है। एनसीबी की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं। अब आर्यन की जमानत के लिए उसके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

एनसीबी ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। इतने दिनों से जेल में बंद आर्यन से पहली बार शाहरुख खान ने मुलाकात की है। अब तक शाहरुख की मैनेजर ही आर्यन का हाल चाल लेने जेल आ रही थीं।

शाहरुख के पास अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए सात दिन का समय है। क्योंकि कोर्ट में जल्द ही दीवाली की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में आर्यन खान के वकीलों की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द आर्यन की रिहाई की कोशिश करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी
ऑर्थर रोड जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को आज हाईकोर्ट नहीं ले जाया जाएगा बल्कि सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट रूम में पेश किया जाएगा। बुधवार को आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने के बाद सतीश मानशिंदे ने हाई कोर्ट का रुख किया था।

आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट सहित अन्य आरोपियों को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर एक में रखा गया था। हालांकि बाद में आर्यन को अलग सेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल में आर्यन और अन्य लोगों की ड्रग्स से उबरने को लेकर काउंसलिंग भी की गई थी। जेल में काउंसलिंग के दौरान आर्यन खान ने कहा था कि वह आगे से ऐसा कोई भी काम नहीं करेगा, जिससे वह गलत वजह से चर्चा में आए। वह गरीबों की मदद के लिए भी काम करेगा।


Share

Leave a Reply