इंसानियत हुई शर्मशार : गटर में तैरते मिले बोतल में बंद 7 भ्रूण
बेंगलुरू : कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदालगी कस्बे में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नाले में 7 भ्रूण मिले हैं। इन भ्रूणों को बोतल में बंद कर नाले में फेंक दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) महेश कोनी ने बताया कि ये भ्रूण 5 महीने पुराने हैं। इन्हें लिंग पता करने के प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों को भ्रूण जिस स्थान पर मिले हैं, वो जगह जिले में बस स्टॉप के पास है। इनके मिलते ही लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत की। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर आई और वहां का निरीक्षण किया।
जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉक्टर महेश कोनी ने मीडिया कर्मियों से कहा, 'एक कनस्तर में सात भ्रूण मिले हैं। पांच महीने के भ्रूण में भ्रूण के लिंग का पता लगाने और हत्या करने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन को सूचना देने के तुरंत बाद अधिकारियों की टीम गठित कर जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, 'इन भ्रूण को एक अस्पताल में रखा गया था और जांच के लिए जिला कार्यात्मक विज्ञान केंद्र लाया गया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।







.jpeg)












