शर्मनाक घटना : 4 नाबालिगों ने किया युवती से गैंगरेप...
मुंबई : मुंबई के गोवंडी में शनिवार सुबह एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आ रही है 4 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि, शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में संलिप्त 3 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है और चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मैटी रोड स्थित एक झुग्गी बस्ती में हुई। एक 19 वर्षीय युवती कुछ कैटरर्स के साथ काम करती है काम खत्म कर वह लौट रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
बहरहाल पुलिस के कम से कम 10 दलों को वज्रेश्वरी, मुंब्रा, वाशी, बेलापुर, वडाला, सीएसएमटी, एलटी मार्ग, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर भेजा गया है। तकनीकी जानकारी की मदद से दो नाबालिगों को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे आज दोपहर ट्रेन से यूपी भागने की फिराक में थे। उन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और नाबालिग आरोपी के बारे में जानकारी मिली और उसे भी अरेस्ट किया गया है।







.jpeg)












