शर्मनाक घटना : चित्रकूट घूमने आई युवती के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म ..
चित्रकूट : पहाडी थाना क्षेत्र के एक अद्र्धनिर्मित मकान में पडोसी जिले से चित्रकूट घूमने आई एक युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म की घटना अंजाम देकर उसे बेहोशी हालत में छोडकर फरार हो गये। होश में आने पर युवती ने स्थानीय लोगों की मदद से थाने में शिकायत दर्ज कराई। चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मंगलवार को सवेरे कौशाम्बी जिले के एक गांव से एक युवती चित्रकूट घूमने आई थी। दोपहर घर जाने को कर्वी में वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी युवती के दो परचित दो बाइक सवार युवक आये और साथ चलने को कहा। पहाडी थाना क्षेत्र के खुटौरा गांव के पास एक घर में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि बेहोश होने पर चारों उसे वहीं छोड़कर फरार हो गये।
ग्रामीणों की मदद से होश आने पर युवती ने पुलिस में सूचना दी। इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत पाण्डेय ने बताया कि चारों आरोपी फतेहपुर जिले के एक गांव के सोनू, दीपू, गुलजारी व राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।







.jpeg)












