शर्मनाक घटना : गार्डन में टहल रही नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म...
इंदौर : शहर के लसुडिय़ा इलाके में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात गत रात तब हुई जब लड़की घर के पास गार्डन में टहल रही थी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
लसुडिय़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगापुर सिटी के श्रीनाथ सिटी में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार रात घर के समीप कॉलोनी के गार्डन में टहल रही थी। तभी किशोरी को बदमाश कार में अगवा कर ले गया और डरा धमका कर उसके साथ रेप किया और फिर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर घटना की जानकारी परिजन या पुलिस को दी तो जान से मार दूंगा।
आरोपी की गाड़ी के आधार पर बदमाश का नाम राधेश्याम पिता भेरु लाल यादव (26) निवासी अशोक नगर एरोड्रम बताया जा रहा है। आरोपी राधेश्याम नाबालिग को सिंगापुर सिटी के पास रेलवे क्रासिंग के समीप सुनसान जगह पर ले गया था। लसुडिय़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।







.jpeg)












