BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शर्मनाक घटना : पेंट्रीकार मैनेजर ने ट्रेन से फेंकने की धमकी देकर युवती से किया था दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : पेंट्रीकार मैनेजर ने ट्रेन से फेंकने की धमकी देकर युवती से किया था दुष्कर्म
Share

भोपाल : यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में विगत रात दिल्ली की 21 वर्षीय युवती के साथ ट्रेन के पंट्रीकार मैनेजर ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरेापित मैनेजर ने युवती के साथ मारपीट कर उसे ट्रेन से फेंकने की धमकी भी दी थी। घटना शुक्रवार रात हरदा-इटारसी के बीच हुई। जीआरपी ने झांसी स्टेशन पर आरोपित मैनेजर भूपेंद्र तोमर निवासी भिंड को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल जीआरपी ने जब मेडिकल परीक्षण कराया तो पता चला कि पीडि़ता को तीन माह का गर्भ है। युवती दिल्ली में माँ के साथ मंडी में काम करती थी, यहां एक सहकर्म युवक से उसके संबंध थे, जिससे युवती गर्भवती हो गई। माँ ने जब डांटा तो वह नाराज होकर काम की तलाश में मुंबई पहुंच गई। वहां लोगों ने उसे समझाया कि शहर अकेली लड़की के लिए ठीक नहीं है। इस बात से युवती डर गई। वह शुक्रवार मुंबई से दिल्ली लौट रही थी, लेकिन ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से वह भुसावल में उतर गई ओर वहां से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में कंबल बिछाकर नीचे लेट गई। युवती को पेंट्रीकार मैनेजर भूपेंद्र जगह दिलाने का झांस देकर पेंट्रीकार में ले गया और दुष्कर्म किया। 


Share

Leave a Reply