BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शर्मनाक घटना : गवाही देने आई युवती के साथ होटल में किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी..

शर्मनाक घटना : गवाही देने आई युवती के साथ होटल में किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी..
Share

प्रयागराज से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहाँ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने साथ हुए दुष्कर्म के केस में गवाही देने आई युवती के साथ सिविल लाइंस के एक होटल में गैंगरेप किया गया। यहाँ करतूत करने वाला शख्स कोई और नहीं, पहले से चल रहे दुष्कर्म के केस के आरोपी का भाई है।


युवती कोर्ट जाने से पहले जिस होटल में ठहरी थी। वहाँ खाने में उसे नींद की गोली दी गई। फिर गैंगरेप हुआ। बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी ने हाईकोर्ट में मनमाफिक गवाही भी दिलवा ली। शुक्रवार को युवती ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।


गोरखपुर से आई थी युवती गवाही देने
पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उसने सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि तकरीबन एक महीने पहले वह एक मुकदमे के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवाही देने आई थी। गोरखपुर के धर्मशाला निवासी बृजेश कुमार उसे गवाही के लिए अपने साथ लेकर आया था। वे सिविल लाइंस के एक होटल में रुके थे। वहां दोनों ने साथ में खाना खाया। जिसके बाद मुझे कुछ याद नहीं रहा।
खाने में नींद की गोलियां मिला दी गई थीं। जब मुझे होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे पड़े थे। युवती का आरोप है कि उसे नींद की गोली दी गई थी। उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। बाद में, उसे वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। धमकाकर अपने हिसाब से हाईकोर्ट में गवाही भी दिलाई गई।


आरोपी के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर मामला दर्ज
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवती ने आरोपी ब्रजेश कुमार के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर में पहले से ही धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करा रखा है।


इसी मामले में युवती ब्रजेश के साथ गोरखपुर से प्रयागराज आई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ब्रजेश के भाई के ऊपर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले में युवती की गवाही होनी थी। ब्रजेश ने युवती से वादा किया था कि अगर वो इस मुकदमें में उसके मुताबिक गवाही दे देती है, तो वह उसकी और उसके चचेरे भाई की शादी करा देगा।


बाद में युवती ने ब्रजेश के ऊपर भरोसा करके गवाही दी। लेकिन ब्रजेश अपने वादे से मुकर गया। दोनों की शादी नहीं कराई। इसी बात से युवती ब्रजेश से नाराज है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 


Share

Leave a Reply