नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शरद पवार ने अजित को माफ किया, कही पूरा राजनितिक घटना क्रम शरद पवार की रणनीति का हिस्सा तो नहीं...

शरद पवार ने अजित को माफ किया, कही पूरा राजनितिक घटना क्रम  शरद पवार की रणनीति का हिस्सा तो नहीं...
Share

 

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार को माफ कर दिया है, जिन्होंने गत सप्ताह देवेन्द्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

 

मलिक ने कहा कि अजित पवार ने अपनी गलती मान ली है और पवार साहिब ने उन्हें माफ कर दिया है। उन्होंने अवगत कराया कि पवार पार्टी में हैं और पार्टी में उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

इससे पहले अजित पवार ने विधानसभा में शपथ ली, साथ ही बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उन्हें गले लगाया। उल्लेखनीय है कि अंतिम समय में अजित पवार ने देवेन्द्र फडणवीस का साथ छोड़ दिया और उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ही फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शक्ति परीक्षण से कुछ समय पहले मुख्यपमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

इतनी जल्दी इस मामले में अजित पवार को माफ़ कर गले लगाने के पीछे की वजह क्या हो सकती है कही पूरा घटना क्रम सियासी फायदे के लिए तो नहीं किया गया था यह बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है !

बहरहाल अजित पवार अपने कुनबे में वापस शामिल हो गए 


Share

Leave a Reply