नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नशीली दवा पिलाकर करती थी SEX, पुरुषों को फंसाती थी ये औरत, पति से बनवाती थी Video

नशीली दवा पिलाकर करती थी SEX, पुरुषों को फंसाती थी ये औरत, पति से बनवाती थी Video
Share

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की जनकपुरी पुलिस ने एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। यह दंपति पुरुषों को फंसाते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपी की पहचान अमरीक और दीपा के रूप में हुई है, जिसे देहरादून के गांव सहिया से गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त शहर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि थाना जनकपुरी में मुकेश कुमार ने जून माह में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उससे लिए गए 50 हजार रुपए उधार को चुकाने के बहाने अमरीक और दीपा नाम के पति-पत्नि ने हनीट्रैप में फंसाया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला के पति को 50 हजार रुपए उधार दिए थे। आरोपी ने एक दिन मुकेश को उधार चुकाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर मुकेश को ब्लैकमेल करने लगे। इतना ही नहीं, दोनों ने मिलकर मुकेश से करीब डेढ़ लाख रुपए की वसूली भी की।

शिकायत के बाद जनकपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया गया और स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान दोनों अमरीक और दीपा को 20 सितंबर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद दोनों ही फरार हो गए थे। 19 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों पति-पत्नी देहरादून के गांव सहिया में किराए के मकान में रह रहे है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया, जो देहरादून गई और आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया।

आरोपी अमरीक और उसकी पत्नि दीपा ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल किया। उन्होंने बताया कि मुकेश से 50 हजार रुपए उधार लिए थे और उधार चुकाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद पत्नी ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। जबकि महिला का पति अमरीक ने वीडियो बनाया। एसपी ने कहा कि हमने दोनों को बुधवार को न्यायालय मे पेश किया जहां से उन्हे न्यायाकि हिरासत मे भेज दिया गया। वहीं आगे की जांच की जा रही हैं।


Share

Leave a Reply