BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीआईएसएफ प्रमुख बने शील वर्धन सिंह, कारवाल को एनडीआरएफ की कमान

सीआईएसएफ प्रमुख बने शील वर्धन सिंह, कारवाल को एनडीआरएफ की कमान
Share

नई दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शील वर्धन सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सिंह को सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है और वह अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे।


कारवाल बने एनडीआरएफ के प्रमुख
वहीं, गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल कारवाल को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके लिए बल के प्रमुख के पद को अस्थाई रूप से दो साल के लिए बढ़ाकर डीजी (महानिदेशक) किया गया है। कारवाल फिलहाल हैदराबाद में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक पद पर हैं।
 


Share

Leave a Reply