BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़े मियां-छोटे मियां पर ऐक्टिंग करते नजर आए शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव, विडियो वायरल

बड़े मियां-छोटे मियां पर ऐक्टिंग करते नजर आए शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव, विडियो वायरल
Share

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने अहमदाबाद में होने वाले सीरीज के पहले टी20 से पूर्व एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उनके साथ सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रहे हैं। शिखर ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है, उसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां का गाना बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह... पर वह और सूर्यकुमार ऐक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।


वीडियो में दोनों अपनी टीम जर्सी पहने हुए हैं और उसकी बाजू ऊपर चढ़ाने की ऐक्टिंग करते हैं। इसके बाद धवन हंसने लगते हैं। वीडियो पर अब तक 400 से ज्यादा लोगों ने कॉमेंट किए हैं।भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। विराट जहां टीम इंडिया की कमान संभालेंगे तो वहीं इयोन मॉर्गन मेहमान टीम की अगुआई करेंगे। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली थी।

Share

Leave a Reply