नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर बांसुरी बजाते हुए शेयर किया वीडियो, पूछा ये सवाल

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर बांसुरी बजाते हुए शेयर किया वीडियो, पूछा ये सवाल
Share

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे है।
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम में बांसुरी बजाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा," आत्मा के लिए संगीत, शांत रहें सकारात्मक रहें।" उन्होंने फैंस से पूछा कि आप क्या अनुमान लगा सकते हैं कि ये कौन सा गाना है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं।

 

आईपीएल 2021 में वो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद वो घर चले गए थे। धवन का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में जमकर बोला था। टूर्नामेंट के स्थगित होने तक ऑरेंज कैप उनके पास ही थी। धवन के प्रदर्शन के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी।
भारत को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है। जहां भारत लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि शिखर धवन को श्रीलंका दौरे में टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। दरअसल अगस्त में विराट कोहली की अगुवाई में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा भी टेस्ट टीम का सदस्य हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं और उनके फिट होने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। ऐसे में कप्तान के दावेदारों मे वो प्रमुख खिलाड़ी हैं।

 

 


Share

Leave a Reply