BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शिवसेना नेता संजय राउत ने दी देवेंद्र फड़नवीस को शुभकामनाएं, जाने क्या है वजह

शिवसेना नेता संजय राउत ने दी देवेंद्र फड़नवीस को शुभकामनाएं, जाने क्या है वजह
Share

मुंबई मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर देवेंद्र फड़णवीस को लगता है कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में भाजपा की फिर से सरकार बना सकती है तो उन्हें वह 'शुभकामनाएं देते हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के एक पखवाड़े बाद भी सरकार गठन को लेकर दोनों सहयोगी दलों के बीच गतिरोध जारी है।

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद, मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जल्द ही पार्टी की स्थिति स्पष्ट करेंगे। राउत ने कहा, ''अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि उनके नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है तो, मेरी उन्हें शुभकामनाएं। लोकतंत्र में जिनके पास बहुमत होता है वे सरकार बनाते हैं और मुख्यमंत्री का पद पाते हैं।"

शिवसेना नेता ने पत्रकारों से कहा, ''मैं अपनी पार्टी की ओर से यह भी कहता हूं कि अगर हम चाहें तो सरकार बना सकते हैं और मुख्यमंत्री भी शिवसेना का हो सकता है।" उन्होंने फड़णवीस के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि शिवसेना नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अनुचित आलोचना की है। राउत ने कहा, ''शिवसेना ने मोदी या शाह के बारे में कोई भी निजी टिप्पणी नहीं की। यह गलत बयान है। हमने हमेशा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का सम्मान किया है। आप हमारे बयान देख सकते हैं।"

उन्होंने फड़णवीस के इस आरोप का भी खंडन किया कि शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ सरकार गठन के लिये बातचीत की थी। शिवसेना नेता ने कहा कि कई राज्यों में भाजपा ने उन दलों के साथ गठबंधन किया जो वैचारिक रूप से भाजपा से भिन्न हैं। राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे और एक पखवाड़े बाद भी सरकार गठन पर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनती नहीं दिख रही है।


Share

Leave a Reply