नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारतीय यूजर्स को दिया झटका, विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ने डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर लगाई रोक.......

भारतीय यूजर्स को दिया झटका, विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ने डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर लगाई रोक.......
Share

नई दिल्ली : अगर आप एक Apple यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए है। एप्पल ने भारतीय डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर रोक लगा दी है। एप्पल ने भारतीय रिजर्व बैंक के ऑटो डेबिट के नए नियमों के चलते यह कदम उठाया है। इस ताजा कदम का मतलब है कि अब से एप्पल की किसी भी सेवा या सब्सक्रिप्शन को लेने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

अब एप्पल की किसी सेवा या सब्सक्रिप्शन के लिए नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एप्पल फंड्स में पैसा ट्रांसफर करना होगा। एप्पल फंड्स एक वॉलेट की तरह काम करेगा, जिससे आपका मासिक भुगतान होता रहेगा।

गौरतलब है कि आरबीआई ने आवर्ति भुगतान यानी किसी सेवा के लिए बार-बार भुगतान किए जाने संबंधी ऑटो डेबिट नियमों में बदलाव किया था। इसके चलते सभी जरूरी बिलों, फोन रिचार्ज या ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे ऑटो डेबिट भुगतान के लिए स्वीकृति देना आवश्यक है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल के सपोर्ट पेज पर अब भारत के लिए एक्टिव पेमेंट मेथड के सिर्फ 3 ऑप्शन बचे है- यूपीआई पेमेंट, नेटबैंकिंग और एपल आईडी बैलेंस।
 


Share

Leave a Reply