BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आरोपी आफताब ने कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, इस दिन होगी सुनवाई

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आरोपी आफताब ने कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका, इस दिन होगी सुनवाई
Share

 नई दिल्ली। देशभर को झकझोर देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने जमानत के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस याचिका पर साकेत कोर्ट शनिवार को सुनवाई करेगी। फिलहाल आफताब न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस को इस मामले में ठोस सबूत इकट्ठा करने में परेशानी हो रही है। पुलिस आफताब से पूछताछ के आधार पर ही जांच कर रही है, इसी कारण आफताब की न्यायिक हिरासत में बढ़ोतरी के आदेश कोर्ट से जारी होते है। मामले के जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने जंगलों से कई हड्डियां बरामद की थी, जिसे DNA जांच के लिए भेजा गया था। बरामद की गई हड्डियों में से कुछ हड्डियों का श्रद्धा के पिता के DNA से मिलान हो गया है। इस DNA रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने हड्डियों के पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से स्थिति और भी साफ होने की उम्मीद है।

नार्को टेस्ट की रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
हड्डियों के पोस्टमॉर्टम के बाद यह केस नया मोड़ ले सकता है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में DNA के साथ-साथ पॉलीग्राफ जांच की रिपोर्ट भी मिल गई है। पुलिस का मानना है कि इन रिपोर्ट से मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। हालांकि, पुलिस को नार्को टेस्ट की रिपोर्ट हासिल नहीं हुई है, जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply