BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अंतरिक्ष से धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, PM मोदी ने दी बधाई, कहा – ‘करोड़ों सपनों को दी प्रेरणा’

अंतरिक्ष से धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, PM मोदी ने दी बधाई, कहा – ‘करोड़ों सपनों को दी प्रेरणा’
Share

  नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने, आज अपने ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लौट आए। उनके इस साहसिक मिशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) अकाउंट से संदेश जारी करते हुए लिखा –
“मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, क्योंकि वह अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।”

अंतरिक्ष से धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, PM मोदी ने दी बधाई, कहा – ‘करोड़ों सपनों को दी प्रेरणा’

Shubhanshu Shukla  का यह मिशन न केवल तकनीकी दृष्टि से उल्लेखनीय रहा, बल्कि यह भारत के गगनयान परियोजना की नींव को और मजबूत करने वाला कदम भी साबित हुआ है। देशभर में लोगों ने उनके लौटने पर खुशी और गर्व जताया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने भी इस मिशन को ऐतिहासिक करार दिया है।

भारत अब मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में वैश्विक मंच पर मजबूती से कदम रख चुका है और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान आने वाली पीढ़ियों को अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों की ओर प्रेरित करेगी।


Share

Leave a Reply