BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Shubman Gill Dating Sara Tendulkar: क्या सचिन की बेटी सारा के लिए शुभमन गिल ने सारा अली खान को दिया धोखा? जानिए सच्चाई

Shubman Gill Dating Sara Tendulkar: क्या सचिन की बेटी सारा के लिए शुभमन गिल ने सारा अली खान को दिया धोखा? जानिए सच्चाई
Share

 Shubman Gill Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि सारा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को डेट कर रही हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है. इतना ही नहीं दोनों स्टार्स की फोटोज भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं. इस बीच बताया जा रहा है कि शुभमन गिल ने सारा तेंदुलकर के लिए सारा अली खान से ब्रेकअप कर लिया है और वह सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं.

शुभमन गिल के इस पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
दरअसल, शुभमन गिल ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक फोटो में पोस्ट की थी, जिसमें वह किसी कैफे में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘फिर से आज कौन सा दिन है?’ शुभमन की इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया क्योंकि साल 2021 के जुलाई महीने में सारा तेंदुलकर ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह उसी कैफ में नजर आईं, जिसमें शुभमन गिल दिख रहे हैं. अब फैंस का कहना है कि दोनों फोटो का बैकग्राउंड बिल्कुल एक जैसा है. इसके बाद एक बार फिर शुभमन और सारा की डेटिंग को लेकर फैंस कयास लगाने लगे.

क्या है सारा अली खान और शुभमन गिल का रिश्ता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान और शुभमन गिल एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं कि बल्कि अच्छे दोस्त हैं. दोनों सितारे एक कॉमन पार्टी में मिले थे और इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वो एक-दूसरे से मिल लेते हैं. खबरों में भले ही दोनों के रिलेशनशिप की बातें कही जा रही है, लेकिन दोनों के बीच सिर्फ और सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है.


Share

Leave a Reply